नई दिल्ली (विश्व परिवार)। टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन में रविवार तडक़े हुई गोलीबारी में भारतीय मूल की 21 वर्षीय छात्रा सविता शान समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी अधिकारियों ने मृतकों में शान की पहचान की पुष्टि की है।
पुलिस के मुताबिक 53 वर्षीय हमलावर नडियागा डियाग्ने, जो सेनेगल मूल का अप्रवासी था, ने शहर के एक बीयर गार्डन के बाहर अपनी कार खड़ी की और आंगन में बैठे लोगों पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह कार से बाहर निकला और राहगीरों पर राइफल से गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मौके पर ही मार गिराया।
अधिकारियों के अनुसार, हमलावर ने ईरानी झंडे वाली टी-शर्ट और धार्मिक संदेश लिखी शर्ट पहन रखी थी। एफबीआई के कार्यवाहक विशेष एजेंट एलेक्स डोरान ने कहा कि हमलावर के संभावित आतंकी संबंधों की जांच की जा रही है।
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि आतंकवाद-रोधी और खुफिया टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हाल ही में अमेरिका और इजऱाइल द्वारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
टेक्सास विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जिम डेविस ने कैंपस समुदाय को भेजे ईमेल में शान की मौत पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वह एक प्रतिभाशाली छात्रा थीं, जो दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने का सपना देख रही थीं।
विश्वविद्यालय के रेडियो स्टेशन के अनुसार, सविता शान ऑस्टिन में पली-बढ़ी थीं और अर्थशास्त्र तथा प्रबंधन सूचना प्रणाली में दोहरी स्नातक डिग्री कर रही थीं। वह इस वर्ष स्नातक होने वाली थीं। अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर उन्होंने उल्लेख किया था कि वह ऑस्टिन तमिल संगम में स्वयंसेवक थीं और ‘सनफ्लेक स्टिकर्स’ नाम से एक ई-कॉमर्स व्यवसाय भी शुरू किया था। उन्होंने क्कह्म्द्बष्द्ग2ड्डह्लद्गह्म्द्धशह्वह्यद्गष्टशशश्चद्गह्म्ह्य और स्ह्लड्डश्चद्यद्गह्य में इंटर्नशिप भी की थी।
ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है, जिसमें संभावित आतंकी कड़ी और हमलावर की पृष्ठभूमि की पड़ताल शामिल है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है।





