रायपुर (विश्व परिवार)। इण्डियन ओवरसीज़ बैंक और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर दिनांक 20.02.2026 को महानदी भवन, रायपुर में हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी विभागों के वेतन खाते खोलना एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना है।
इस अवसर पर इण्डियन ओवरसीज़ बैंक के क्षेत्र प्रमुख गौरी शंकर नायक ने कहा, “यह समझौता दोनों संगठनों के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा और हमें राज्य सरकार के कर्मचारियों को बैंकिग की बेहतर सेवाएँ प्रदान करने में मदद करेगा।” इसके साथ ही क्षेत्र प्रमुख ने कहा कि बैंक द्वारा सभी कर्मचारियों के वेतन खाते के साथ 1 करोड़ रू. का बीमा, स्वास्थ्य सेवाएँ, फ्री चेक बुक, एटीएम कार्ड एवं अनेक प्रकार की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी ।
राज्य सरकार की ओर से सुश्री शीतल शाश्वत वर्मा जी ने इस MoU पर अपनी स्वीकृति प्रदान की और अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की।





