Home नई दिल्ली भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे

भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे

21
0

 नई दिल्ली(विश्व परिवार)। भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे बुधवार देर रात उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 86 वर्षीय रतन टाटा ने अपने जीवनकाल में सफलता के शिखर को छुआ। देश का हर बड़ा करोबारी उनके जैसे सफल इंसान बनने की कल्पना करता है। रतन टाटा एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिनका कोई दुश्मन शायद ही कभी रहा। यही वजह है कि उनके निधन पर पूरा देश गमगीन है। उद्योग के क्षेत्र में रतन टाटा का नाम बड़े ही सम्मान से लिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here