इंदौर देश

इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 मौतें, 4 घायल

  • घर के डिजिटल लॉक नहीं खुले लोग अंदर फंसे रह गए

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में बुधवार भोर में भीषण हादसा हो गया। एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए घर तक पहुंच गई और अंदर रखे गैस सिलिंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद घर में रखे सिलिंडरों में धमाके शुरू हो गए। पुलिस के अनुसार एक के बाद एक चार सिलेंडर फटे, जिससे मकान का एक हिस्सा ढह गया।
जिस मकान में आग लगी वो पुगलिया परिवार का है। इस परिवार में एक कार्यक्रम था। इसकी वजह से कई रिश्तेदार घर पर रूके हुए थे। इसी कारण जनहानि ज्यादा हुई। अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, तिलक नगर थाना क्षेत्र में सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तीन मंजिला मकान में पुगलिया परिवार रहता था। इस परिवार के सदस्य ऊपरी मंजिल में सो रहे थे जबकि इनके यहां बिहार से मनोज सेठिया का परिवार आया हुआ था जो ग्राउंड फ्लोर में सो रहा था। इसी सेठिया परिवार के छह लोगों की मौत हादसे में हुई है जबकि दो लोग पुगलिया परिवार के हैं। वहीं घटना में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो जाने से ये लॉक नहीं खुल सके, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा।
बिहार से इलाज के लिए आया था सेठिया परिवार
इलाज के लिए इंदौर आए बिहार के किशनगंज के परिवार के 6 सदस्य बुधवार तड़के आग की चपेट में आ गए। आशा लेकर आए थे, लेकिन क्या पता था कि इंदौर में उनकी जिंदगी आग के हवाले हो जाएगी। बुधवार तड़के इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां बिहार के किशनगंज जिले के 6 लोगों समेत कुल 8 लोगों की मौत आग लगने से हो गई। चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts