छत्तीसगढ़रायपुर

बैंक सुविधाओं के साथ अब करोड़ों का बीमा कवरेज

  • ट्रांसमिशन कंपनी के 1700 कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाएं

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी एवं बैंक आफ महाराष्ट्र के बीच ट्रांसमिशन कंपनी के नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत सैलरी पैकेज (gov pride salary savings scheme) हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन आरके शुक्ला और बैंक आफ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर वी. वेंकटेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कंपनी के नियमित कर्मचारियों को बैंकिंग की व्यापक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रबंधन द्वारा यह एमओयू किया गया। इस योजना से ट्रांसमिशन कंपनी के नियमित 1700 कर्मचारियों को अब न केवल बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी बल्कि व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, हवाई दुर्घटना बीमा, स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर, टर्म इंश्योरेंस, गोल्डन आवर कैशलेस ट्रीटमेंट, बालिका विवाह लाभ, बच्चों की उच्च शिक्षा लाभ जैसे अतिरिक्त सुविधाएं भी प्राप्त किए जा सकेंगे।
नियमित कर्मचारियों को इस ‘‘गवर्नमेंट प्राइड सेविंग्स सैलरी स्कीम’’खाते से जोड़ कर उन्हें एक ही छत के नीचे उन्नत, निःशुल्क और व्यापक बैंकिंग सुविधाएं दिया जाएगा। कंपनी के कर्मचारियों को चार श्रेणियों जैसे सिल्वर(30,000-60,000), गोल्ड(60,000-1,00,000), प्लेनिटनम(1,00,000-1,50,000) एवं डायमंड(1,50,000 से उपर) वेतनभोगियों को श्रेणी अनुसार सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रूपये तक का टर्म इंश्योरेंस, 1 करोड़ 25 लाख रूपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर एवं हवाई दुर्घटना बीमा में 1 करोड़ रूपए का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा पर टाॅप-अप जैसी वैकल्पिक सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक वित्त एमएस चैहान, अतिरिक्त महाप्रबंधक वित्त मुकेश कश्यप, उपमहाप्रबंधक वित्त सुश्री अनिका मैरी खलखो, प्रबंधक वित्त भूषण साहू एवं बैंक आफ महाराष्ट्र से आए जोनल मैनेजर वेंकटेश एवं मुख्य प्रबंधक राहुल बिकरवार उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts