(विश्व परिवार) आज की स्त्री केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष से लेकर उद्योग जगत तक हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। महिलाओं की इसी उपलब्धि का सम्मान करने के लिए हर वर्ष 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है।
महिलाओं की स्वतंत्रता, अधिकारों और समानता के लिए किए गए संघर्षों की स्मृति में यह दिन विश्व स्तर पर मनाया जाता है। आज के युग में महिलाएँ केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल और उद्योग जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं और दुनिया को अपने अस्तित्व का एहसास करा रही हैं।
लेकिन आज भी कई स्थानों पर महिलाओं को समान अवसर नहीं मिलते। हिंसा और अत्याचार जैसी समस्याएँ सामने आती रहती हैं। यदि हमें वास्तव में एक संतुलित और समान समाज बनाना है, तो लड़का-लड़की में भेदभाव किए बिना महिलाओं को उचित सम्मान देना आवश्यक है। तभी सच्चे अर्थों में महिलाओं का विकास होगा।
“नव निर्माण का संकल्प लें, रचना नई कलाकृति करें।
कम से कम एक दिन तो स्त्री के अस्तित्व के लिए मनाएँ…





