Home जयपुर   समाज संस्कृति और जैनागम को बचाना युवाओं का कर्तव्य है – मुनि...

समाज संस्कृति और जैनागम को बचाना युवाओं का कर्तव्य है – मुनि प्रणम्य सागर

35
0

मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में मीरा मार्ग के आदिनाथ भवन पर चल रहा पार्श्व पुराण का वाचन  पार्श्वनाथ कथा में उमड़े श्रद्धालु – मीरा मार्ग के आदिनाथ भवन पर मंगलवार को प्रातः 8.15 बजे होगी धर्म सभा

जयपुर(विश्व परिवार)। संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज के मुखारबिन्द से मीरा मार्ग के आदिनाथ भवन पर कवि भूधरदास द्वारा विरचित पार्श्वनाथ पुराण के चौथे अधिकार का वाचन किया गया। जिसमें मुनि श्री ने कहा कि जीवन का उद्देश्य क्या हम बना चुके हैं? पर होना क्या चाहिए, इस पर हमें सोचना चाहिए। रीतियों और धर्म के रिवाज का कोई अन्त करो ना करो पर धर्म छुपना नही चाहिए। मुनि श्री ने युवाओं को आव्हान करते हुए कहा कि हमें हमारी संस्कृति की खोज करनी चाहिए। समाज, संस्कृति और जैनागम को बचाना युवाओं का कर्तव्य है इसलिए हमें समाज, संस्कृति एवं जैनागम को बचाने का उद्देश्य बनाना चाहिए। स्वयं में स्वयं को पाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। यदि नवयुवकों में अच्छे संस्कार शोषित करोगे तो उनका भी भविष्य अच्छा होगा और हमारा भविष्य भी अच्छा होगा।
मुनि श्री ने कहा कि हम स्पेस साईन्स पर विश्वास करते हैं, जिनका ज्ञान सीमित है पर सोल साईन्स पर विश्वास नहीं करते, जो सर्वज्ञ देव ने कही है तथा जिनका ज्ञान असीमित है। यदि आज का युग इस तथ्य को भी समझे कि स्पेस साईन्स में जो कहा गया है वो हमनें नहीं देखा सिर्फ विश्वास किया है। यदि ऐसा ही विश्वास जैनागम पर करे तो हमारी संस्कृति, धर्म हमेशा के लिए सुरक्षित रहेगा।
इससे पूर्व आचार्य विद्यासागर महामुनिराज की संगीतमय पूजा की गई। आचार्य समय सागर महाराज एवं मुनि प्रणम्य सागर महाराज का अर्घ्य चढाया गया।
तत्पश्चात अर्हम चातुर्मास समिति 2024 के शिरोमणि संरक्षक कवंरी लाल, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, विमल कुमार पाटनी आर के ग्रुप किशनगढ़ परिवार से श्राविका श्रेष्ठी सुशीला पाटनी, शांता पाटनी
द्वारा संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज एवं आचार्य समय सागर महाराज के चित्र का जयकारों के बीच अनावरण किया गया। भगवान आदिनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज के पाद पक्षालन एवं शास्र भेट करने का पुण्यार्जन किया।
समिति के अध्यक्ष सुशील पहाड़िया एवं मंत्री राजेन्द्र सेठी ने बताया कि इससे पूर्व सुशीला पाटनी, शांता पाटनी, शीला डोड्या, प्रिया छाबड़ा दूदू सहित सभी अतिथियों ने मुनि श्री को श्रीफल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति के संयुक्त मंत्री मनोज जैन ने बताया कि मीरामार्ग के श्री आदिनाथ भवन पर मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में मंगलवार, 27 अगस्त को प्रातः 8.15 बजे श्री पार्श्वनाथ कथा का संगीतमय आयोजन आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर आचार्य विद्यासागर महामुनिराज की पूजा एवं मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगें। मुनि श्री की आहारचर्या प्रातः 9:40 बजे होगी। दोपहर में 3.00 बजे शास्र चर्चा होगी। गुरुभक्ति एवं आरती सांय 6:30 बजे एवं वैयावृत्ति रात्रि 8:30 बजे होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here