जयपुर (विश्व परिवार)। मानव सेवा के लिए समर्पित जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो जयपुर के तत्वावधान में ‘नई दिशा – नई सोच’ स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर सत्र 2025-27 के लिए निर्वाचित नई कार्यकारिणी ने सेवा की शपथ ली।
संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि होटल सिग्नेट पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ग्रुप अध्यक्ष सुशील – शालू बाकलीवाल , सचिव सुशील – कविता जैन, उपाध्यक्ष आशीष -मोनिका जैन, संयुक्त सचिव सुनील – रमा पाटनी, कोषाध्यक्ष अरुण -रेणू जैन तथा 15 कार्यकारिणी दम्पत्ति सदस्यों ने बंधुत्व से प्रेम एवं बंधुत्व के साथ सेवा का संकल्प लिया।
इससे पूर्व सभी दम्पति सदस्यों ने विश्व शांति प्रदायक णमोकार महामंत्र का सामूहिक उच्चारण किया।
अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल एवं सचिव सुशील जैन ने बताया कि भगवान मुनिसुव्रत नाथ के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि समाजसेवी डाॅ ऋषभ – प्रियंका जैन एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। रेखा पाटनी, अम्बिका सेठी एवं दीपा गोधा ने मंगलाचरण के रूप में णमोकार मंत्र है प्यारा….. नृत्य प्रस्तुति दी।
डॉ ऋषभ – प्रियंका जैन मुख्य अतिथि, युवा समाजसेवी मनोज सोगानी पहाड़ी वाले अति विशिष्ट अतिथि,राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन,जेएसजीआइएफ पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन,नार्दन रीजन चैयरमैन राजीव पाटनी, चैयरमैन इलेक्ट सुभाष बज विशिष्ट अतिथि एवं
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व सांसद राम चरण बोहरा,उप महापौर ग्रेटर पुनीत कर्णावट गौरव मयी अतिथि
के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने सत्र 2025-27 की नई कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई।तथा नये पदाधिकारियों को पदों पर पदासीन किया।
ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने अपने स्वागत उदबोधन में ग्रुप की स्थापना सन् 2008 से अब की गई गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए शब्दों के माध्यम से सभी का स्वागत किया।
निवर्तमान अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया ने अपने उदबोधन में नई टीम को पूरा सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
विशेष योगदान के लिए ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष विनोद -दीपिका जैन कोटखावदा, निवर्तमान अध्यक्ष चेतन – मीनू जैन निमोडिया, पूर्व अध्यक्ष कमल -मंजू वैद, मनीष -रचना बैद,दीपक -दीपा गोधा एवं संगिनी पदाधिकारी दीपिका जैन कोटखावदा, अम्बिका सेठी, रेखा पाटनी, दीपा गोधा का सम्मान किया गया।
अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल माधोराजपुरा ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में अपने कार्यकाल के प्रस्तावित सामाजिक, मानव सेवार्थ, धार्मिक एवं गेट टूगेदर प्रोग्रामों की संक्षिप्त जानकारी दी।
अतिथियों ने जैन सोश्यल ग्रुप्स द्वारा की जा रही मानव सेवार्थ गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए नई टीम को बधाईयां दी।
इससे पूर्व नये दम्पति सदस्यों का स्वागत के बाद परिचय सत्र हुआ।
ढोल नगाड़ो के साथ नाचते गाते नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को
सभागार तक ले जाया गया। जहां नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह हुआ।
संस्थापक अध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि कार्यक्रम में मुकेश – शिल्पा पाटनी, नरेश – नीतू बाकलीवाल ने मुख्य संयोजक, रेखा – भाग चन्द पाटनी, नवनीत – ममता गोधा ने संयोजक एवं मनीष – श्वेता बाकलीवाल, त्रिलोक चन्द – आशिका जैन ने सहसंयोजक के रूप में अपनी सेवाएं दी।
सचिव सुशील जैन टोडारायसिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।मंच संचालन विनोद जैन कोटखावदा, चेतन जैन निमोडिया ,रेखा पाटनी ने किया।