छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई सेक्टर-7 में पीलिया का प्रकोप: 35 से ज्यादा बच्चे बीमार, गंदे पानी पर सवाल

दुर्ग (विश्व परिवार)। भिलाई के सेक्टर 7 में पीलिया फैलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में 35 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लगातार पिछले दो दिनों से पाइपलाइन से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिसके कारण सभी क्वाटरों में पानी गंदा आ रहा है। यही गंदा पानी पीने के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं।
बता दें कि भिलाई के तमाम सेक्टर इलाके जो भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप विभाग के अंतर्गत आते हैं वहां संयंत्र का वाटर सप्लाई विभाग ही पानी की सप्लाई करता है। ऐसे में गंदा पानी आने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। फिलहाल भिलाई नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी और अन्य अधिकारी लगातार बीएसपी टाउनशिप के अधिकारियों के संपर्क में है।
बीमार बच्चों की स्थिति नियंत्रण में
बीएसपी के टाउनशिप के अधिकारियों ने भी पानी का सैंपल लेकर फिलहाल जांच के लिए भेज दिया है। बीमार बच्चों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। उनका घर पर ही इलाज कराया जा रहा है। वहीं इस वार्ड के पार्षद लक्ष्मीपति राजू निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि बीएसपी के पेयजल आपूर्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी है। बीएसपी और सेल प्रबंधन को भी मामले की जानकारी दी है। पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। बीएसपी को समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts