Home छत्तीसगढ़ अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों का संयुक्त ऑपरेशन, 28 नक्सली ढेर

अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों का संयुक्त ऑपरेशन, 28 नक्सली ढेर

30
0

रायपुर (विश्व परिवार)। अबूझमाड़ में हो रही नक्सल मुठभेड़ में 28 से ज्यादा नक्सलियों के मारे गए हैं। नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ इलाके में हो रही इस मुठभड़े में अब तक 28 नक्सलियों के मारे गए हंै। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। कई नक्सलियों के शव और भारी संख्या में हथियार बरामद हुए हंै। मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने और एक जवान घायल होने की भी खबर है।
नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों डीआरजी के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। माड़ के इलाके में सुबह से फ ायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि डीआरजी के जवानों ने बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है। डीआरजी के जावानों ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
एक करोड़ का इनामी नक्सली भी हुआ ढेर
मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली बसव राजू भी मारा गया है। कई अन्य बड़े नक्सली नेताओं के भी मारे जाने की खबर है। माड़ के दुर्गम इलाके में बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी जारी थी। इस अभियान को एक बड़ी सफ लता के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर अबूझमाड़ जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जहां उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। इस सफ लता से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
रमन सिंह ने दी बधाई
नारायणपुर में चल रहे ऑपरेशन में मारे गए 28 नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, मैं इस बड़े ऑपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को उनकी सफ लता के लिए बधाई देता हूं। इस ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी के घायल होने के अलावा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मैं केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और विजय शर्मा को भी बधाई देता हूं।
सीएम साय ने भी जवानों को दी बधाई
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर लगातार कामयाबी मिल रही है। 27 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस सफ ल ऑपरेशन के लिये उन्होंने जवानों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here