देशनई दिल्ली

खालिस्तानी संगठन ने दिल्ली का लाल किला और विधानसभा बम से उड़ाने की धमकी दी

नईदिल्ली (विश्व परिवार)। दिल्ली में आतंकवादी धमकियों पर लगाम नहीं लग रही है। सोमवार सुबह सैन्य स्कूलों को धमकी देने के बाद अब लाल किला और दिल्ली विधानसभा उड़ाने की भी धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा ई-मेल एक खालिस्तानी संगठन के नाम से भेजी गई है। धमकी की सूचना पर लाल किले और विधानसभा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि सुबह 7 बजे आर्मी पब्लिक स्कूल और वायसेना के बाल भारती स्कूल को 9 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद लाल किला और विधानसभा को लेकर भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया। सभी जगह की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड ने पूरे परिसर की तलाशी ली है।
पुलिस का कहना है कि साइबर विशेषज्ञ ईमेल भेजने वाले का पता लगा रहे हैं। सभी ईमेल खालिस्तान संगठन की ओर से भेजा गया है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में लाल किले के पास एक कार में आत्मघाती बस विस्फोट हुआ था, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए थे और 25 से अधिक लोग घायल हुए थे। हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ मिला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts