- जगदलपुर एवं सुकता क्षेत्र में निर्माण कार्य की सुस्त प्रक्रिया पर दागे सवाल
- सभी विकास कार्यों की निगरानी करने अधिकारियों को टीम गठित : केदार कश्यप
रायपुर (विश्व परिवार)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने आज खस्ता हॉल सडक़ को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने जगदलपुर सहित उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की धीमी गति पर रोज जताया। वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि खनिज मद न्यास सहित अन्य मदों से यहां पर विकास कार्य कराने के लिए अधिकारियों की एक टीम का गठन किया जाएगा।
विधानसभा में आज बजट सत्र के 10 वें दिन भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने ही सरकार के कार्य को सिर्फ कागजों में होने का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सडक़ों का हॉल खस्ता है। इसलिए यहां पर कोई भी काम नहीं हो रहा है, विभाग द्वारा टेण्डर जारी किया जाता है, लेकिन सुकमा जिला दूरस्थ होने के कारण यहां पर अधिकारी अपने कार्य के प्रति सक्रिय नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में 18 किमी की सडक़ नहीं बन पाई है, जिससे लोगों को आवाजाही में तकलीफ हो रही है। उन्होंने विभागीय मंत्री से कहा कि सडक़ काम कब तक पूरा हो जाएगा, इसकी समय सीमा बताएं।
परिहवन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह क्षेत्र वन से घिरा हुआ है तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं, यहां पर खनिज मद न्यास से कार्य करयाया जाता है। इसके लिए मैं स्वयं अधिक से अधिक राशि आबंटित कर का प्रयास करू गा। उन्होंने कहा कि विकास को गति देने के लिए मैं अधिकारियों की एक टीम बनाउंगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं किरण सिंह देव कहा कि टेण्डर होता है, बरसात फिर काम प्रभावित हो जाता है, जिसके कारण काम नहीं हो पाता है। विपक्ष पक्ष के सदस्यों ने इस पूरे मामले पर चुटकी लेते कहा कि जब सत्ता पक्ष के लोगों काम नहीं हो रहा है तो हमारा क्या होगा।





