रायपुर

मैक स्वर्णिम यादों के साथ भावभीनी विदाई, सिआओ (CIAO) फेयरवेल पार्टी का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज Computer Science, Computer Application, Interior Design , Fashion Design and Commerce department के द्वारा 27 एवं 28 फरवरी 2026 को महाविद्यालय के मैक ऑडिटोरियम में “स्वर्णिम – गेट टुगेदर” एवं (CIAO) ‘’from firtst hello to last goodbye ’’ थीम पर भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को स्नेहपूर्ण विदाई देना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना रहा।
कॉलेज के चेयरमैन रमेश अग्रवाल, सेक्रेटरी सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी एवं उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्राचार्य महोदया ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह विदाई अंत नहीं, बल्कि नई संभावनाओं की शुरुआत है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें गीत, नृत्य, कविता एवं मनोरंजक खेल शामिल रहे। “स्वर्णिम” थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने महाविद्यालयीन जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया। “सिआओ (CIAO)” थीम ने प्रथम परिचय से अंतिम विदाई तक की भावनात्मक यात्रा को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
सीनियर्स के सम्मान में टाइटल सेरेमनी का आयोजन किया गया तथा उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। जिनके नाम हैं –

इंटीरियर डिज़ाइन
• मिस्टर फेयरवेल — मिस्टर शिशिर शर्मा
• मिस फेयरवेल — मिस दिशा अग्रवाल
• मिस ईव — अशप्रीत कौर तलुजा
• मिस कैड क्यूटी — अची बंसल
• मिस मूडबोर्ड — चंचल चांडक
कंप्यूटर एप्लीकेशन
• मिस्टर फेयरवेल — धवल हरफोर
• मिस फेयरवेल — उर्वशी पांडे
• मिस्टर ईव — निखिल तिवारी
• मिस ईव — समीरा खान
• मिस्टर स्टूडियोस — राज कुमार जैन
• मिस स्टूडियोस — प्रिया सिंह

कंप्यूटर साइंस
• मिस्टर फेयरवेल — त्रिलोक बिष्ट
• मिस फेयरवेल — दीपशिखा साहू
• मिस्टर ईव — आयुष सिंह राजपूत
• मिस ईव — रणदीप कौर
• मिस्टर स्टूडियोस — आर्यन हरिहरनो
• मिस स्टूडियोस — खुशी यादव
• मिस फेयरवेल (M.Sc.) — नरगिस अलसाबा
• मिस ईव (M.Sc.) — आयशा शिनम

कॉमर्स
• स्टाइल आइकॉन — दिव्यांश
• फैशन डीवा — सिमरन छत्रे
• मिस्टर राइजिंग स्टार — प्रयाग साहू
• मिस राइजिंग स्टार — करिश्मा अग्रवाल
• मिस फ्रेशर — एकलव्य आकरे
• मिस फ्रेशर — भूमिका जांगड़े
• मिस्टर डैशिंग — निखिल पृथ्वीवानी
• मिस चार्मिंग — खुशी धुर्वे
• मिस्टर ईव — युवराज जैन
• मिस ईव — खुशी श्रीवास्तव
• मिस्टर फेयरवेल — युग अग्रवाल
• मिस फेयरवेल — लुप्रिया ठाकुर
• मिस फेयरवेल (M.Com) — दिया जैन
• मिस्टर फेयरवेल (M.Com) — आदर्श जैन

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी ने सीनियर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं समृद्धि की कामना की। यह फेयरवेल समारोह विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय एवं स्वर्णिम यादों से भरपूर रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts