Home प्रयागराज महाकुंभ- अक्षय-कैटरीना संगम पहुंचे:आज 74 लाख लोगों ने डुबकी लगाई

महाकुंभ- अक्षय-कैटरीना संगम पहुंचे:आज 74 लाख लोगों ने डुबकी लगाई

23
0

प्रयागराज (विश्व परिवार)। महाकुंभ का आज 43वां दिन है। मेला खत्म होने में 2 दिन और बचे हैं। दोपहर 12 बजे तक 74 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। संगम स्टेशन से लेकर संगम तक भीड़ ज्यादा थी। दोपहर तक भीड़ घटना शुरू हो गई। 13 जनवरी से अब तक 62.80 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने संगम स्नान किया। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी महाकुंभ पहुंचीं। परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया।
प्रयागराज में एंट्री पॉइंट पर पार्किंग के आसपास जाम की स्थिति है। शहर के अंदर चौराहों पर भी बीच-बीच में जाम लग रहा है। प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किमी पहले पार्किंग में रोका जा रहा है। उसके बाद मेला क्षेत्र तक ऑटो, ई-रिक्शा या शटल बसों से जा सकते हैं। हालांकि, भीड़ के मुताबिक ये साधन बहुत कम हैं।
दूसरी ओर ऑटो वाले 10 किमी के एक हजार रुपए तक वसूल रहे हैं। ऐसे में बहुत श्रद्धालु 10 किमी तक पैदल चलने को मजबूर हैं।
महाशिवरात्रि पर प्रयागराज शहर में 16 किमी लंबी शोभायात्रा निकाली जाती है। कई मंदिरों से भी जुलूस निकाले जाते हैं। पुलिस ने कमेटी से बात करके शोभायात्रा न निकालने पर राजी कर लिया है।
शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 24 फरवरी को 10वीं-12वीं बोर्ड के एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। इस दिन का एग्जाम 9 मार्च को कराया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here