श्रीनगर (विश्व परिवार)। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने छापा मारा। एनआईए की एक टीम ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में तलाशी अभियान चला रही है। इस दौरान भारी मात्रा में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।एनआईए की छापामारी के दौरान की एक वीडियो भी सामने आई है। हालांकि, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में किस वजह से छापामारी की है, इसको लेकर अब तक भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।



