Home धर्म मनोज साहू बने अध्यक्ष, सचिव प्रमोद पाटणी,उत्तमचंद ठोले जैन छात्रावास की कार्यकारिणी...

मनोज साहू बने अध्यक्ष, सचिव प्रमोद पाटणी,उत्तमचंद ठोले जैन छात्रावास की कार्यकारिणी गठित

57
0

छत्रपति संभाजीनगर (विश्व परिवार)। श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कचनेर द्वारा संचालित श्री उत्तमचंद जैन ठोले छात्रावास उस्मानपुरा की कार्यकारिणी का चयन हाल ही में किया गया। अध्यक्ष पद पर मनोज साहूजी व सचिव पद पर एड प्रमोद पाटणी, उपाध्यक्ष पद पर विपिन कासलीवाल, शांतिलाल पहाड़े, सदस्य पद पर विनोद लोहाड़े, अशोक अजमेरा, अशोक ठोले, पंकज पांडे, मनोज बड़जाते, स्वीकृत सदस्य पद पर एड विवेक काला, महेंद्र ठोले, वैभव काला, सुभाष चूडीवाल, नरेंद्र अजमेरा का चयन किया गया।
बैठक की शुरुआत णमोकार महामंत्र से की गई। कार्यकारिणी का चयन विश्वस्थ मंडल के अध्यक्ष सुरेश कासलीवाल, उपाध्यक्ष संजय कासलीवाल, व्यवस्थापकीय संचालक भरत ठोले, विश्वस्त डीयू जैन, महेंद्र काले, सुभाष बोहरा, ललित पाटणी, प्रमोद कासलीवाल, रविंद्र खडकापुरकर, एड एमआर बडजाते, फूलचंद इंगलवार, कार्यकारिणी मंडल के अध्यक्ष सुनील पाटनी, सचिव निलेश काला के मार्गदर्शन में किया गया। नई कार्यकारिणी को चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कचनेर विश्वस्थ कार्यकारिणी मंडल व छत्रपति संभाजीनगर सकल जैन समाज की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here