छत्तीसगढ़सरगुजा

मैनपाट के टाइगर पॉइंट में भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक

सरगुजा (विश्व परिवार)। मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। रात करीब 12 बजे लगी इस आग ने तेजी से फैलते हुए आसपास की झोपड़ीनुमा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दर्जनों दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और प्रशासन को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग के कारणों की जांच जारी
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य वजहों की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है।
व्यापारियों को भारी नुकसान
इस घटना में छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजा और सहायता की मांग की है।
प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts