अंबिकापुरछत्तीसगढ़

अंबिकापुर में 8 दुकानों में लगी भीषण आग

अंबिकापुर (विश्व परिवार)। शहर के अंबेडकर चौक स्थित दुकानों में बीती रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में फर्नीचर, ऑटो पार्ट्स की दुकान सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान आए, जिससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात दुकानों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी इलाकों तक फैलने से रोक ली गई।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts