दुर्ग

राज्यसभा सांसद बनने पर लक्ष्मी वर्मा से महापौर अलका बाघमार की सौजन्य मुलाकात, सरस्वती माता की प्रतिमा भेंट कर दी बधाई

  • महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी साथियों के साथ राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा से की मुलाकात, उज्ज्वल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं
  • राज्यसभा पहुंचने पर लक्ष्मी वर्मा को महापौर अलका बाघमार ने दी बधाई, सरस्वती माता की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मान

दुर्ग (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद बनने पर लक्ष्मी वर्मा से दुर्ग की प्रथम नागरिक महापौर अलका बाघमार ने अपने एमआईसी साथियों के साथ उनके निवास स्थान पहुँचकर सौजन्य मुलाकात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सरस्वती माता की मूर्ति भेट की,
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि लक्ष्मी वर्मा एक अनुभवी, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी हैं।राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
नव निर्वचित राज्य सभा संसद लक्ष्मी वर्मा के अनुभव, कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
इस दौरान महापौर अलका बाघमार ने लक्ष्मी वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की तथा कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान एमआईसी के सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर उन्हें बधाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts