- महापौर ने दिए गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
- आदर्श नगर के लोगों को जर्जर वाली सड़क से मिलेगी निजात
- 29 लाख रुपए से डामरीकरण कार्य शुरू, महापौर ने किया भूमिपूजन
दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 43 आदर्श नगर के लोगों को गड्ढे वाली सड़क से निजात मिल जाएगी। आर्दश नगर गार्डन से लेकर चौक तक लागत 29 लाख से डामरीकरण कार्य शुरू किया गया है। जिसका मंगलवार को महापौर अलका बाघमार ने भूमिपूजन किया। आर्दश नगर क्षेत्र के पार्षद दीपक साहू और रहवासियों ने लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे थे। डामरीकरण शुरू होने पर लोगों ने राहत महसूस की और महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त किया।
महापौर ने आदर्श नगर कालोनीवासियों से चर्चा के दौरान समस्या बताई। महापौर ने आश्वस्त किया कि नगर के समग्र विकास के लिए निगम प्रतिबद्ध है तथा सभी वाडों में चरणबद्ध रूप से आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे।
उन्होंने ठेकेदार को कहा कि डामरीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,निलेश अग्रवाल, पार्षद दीपक साहू,संजय डहरवाल,उप अभिंयता उमयंती ठाकुर,आदि मौजूद रहे।





