रायपुर

मेहंदी राचनी लागी श्रमण वीर नाम री… कार्यक्रम का आयोजन 29 मार्च को

रायपुर (विश्व परिवार)। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल, मालवीय रोड द्वारा प्रभु भगवान महावीर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में “मेहंदी राचनी लागी श्रमण वीर नाम री” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 29 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक श्री जिनकुशल सूरी जैन दादाबाड़ी तीर्थ, एम.जी. रोड, रायपुर में किया जाएगा।
कार्यक्रम में गेम्स, म्यूजिक एवं इंटरटेनमेंट के साथ आकर्षक मेहंदी की प्रस्तुति रहेगी। मधुर स्वरों से कार्यक्रम को संगीतमय बनाएंगी निकिता लूनिया।
इस आयोजन में सहयोगी मंडल के रूप में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल, टैगोर नगर एवं प्रतिभा महिला मंडल, शंकर नगर का विशेष योगदान रहेगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संयोजक के रूप में सरिता जैन, शालिनी जैन एवं चंचल जैन अपनी सेवाएं देंगी।
आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रभु जन्मोत्सव की खुशियों में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts