छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में विधायक निधि मद के कार्यादेश के दो वर्ष बाद भी लंबित, विधायक सुनील सोनी ने गहन नाराजगी व्यक्त कर दिए सख्त निर्देश

  • रायपुर नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर रायपुर दक्षिण विधायक निधि के लंबित सभी विकास कार्यों को तत्काल जोन 5 से प्रारम्भ करवाने कहा, कार्य प्रारम्भ नहीं करने पर ठेकेदारों को काली सूची में डालने दिए निर्देश
  • रायपुर दक्षिण विधायक निधि का एक भी विकास कार्य लेप्स ना होने पाए, पूरी राशि का सदुपयोग हो, यह जोन अधिकारी विशेष रूप से ध्यान रखें-रायपुर दक्षिण विधायक

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 कार्यालय पहुंचकर नगर निगम एमआईसी सदस्य, जोन 5 अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में जोन अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली और रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद के विकास कार्यों के स्वीकृति और कार्यादेश के बाद भी दो वर्षों से लंबित होने पर गहन नाराजगी व्यक्त की. रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने चालू माह फरवरी 2026 में दक्षिण विधायक निधि के सभी लंबित विकास कार्यों को अगले 10 दिनों के भीतर सम्बंधित स्थलों पर प्रारम्भ करवाकर माह मार्च 2026 तक लोकार्पण करने तैयार किया जाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया. दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में विधायक निधि के एक भी विकास कार्य को किसी भी हालत में लेप्स नहीं होने दिया जायेगा, इसका सम्बंधित जोन 5 के अधिकारीगण विशेष ध्यान रखें और रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद में विकास कार्यों हेतु प्रदत्त राशि का जनहित के स्वीकृत विकास कार्यों को करवाने में पूर्ण सदुपयोग करें. सभी कार्यों को तत्काल स्पाट पर प्रारम्भ करवाएं और सतत मॉनिटरिंग करते हुए मार्च तक शत – प्रतिशत कार्य पूर्ण करवा लें. जो ठेकेदार कार्यादेश के बाद अब भी विकास कार्य प्रारम्भ ना करें, उन्हें तत्काल काली सूची में डालने की कड़ी कार्यवाही नियमानुसार करें.रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने इस बाबत रायपुर नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर को आदेशित कर रायपुर दक्षिण विधायक निधि के सभी लंबित विकास कार्यों को तत्काल जनहित में प्रारम्भ करवाने निर्देशित किया है।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने पेयजल टंकियों में जल का पूर्ण भराव सतत नियमित मॉनिटरिंग करवाकर सुनिश्चित करवाने और नागरिकों को पर्याप्त पेयजल प्रेशर के साथ दिलवाने व्यवस्था देने निर्देशित किया. दक्षिण विधायक ने वार्डों में पार्षदों के साथ समन्वय रखकर वार्डो का निरीक्षण कर गर्मी में संभावित पेयजल संकट का समाधान करने तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया. दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने अधिकारियों को चंगोराभाठा में बाजार हेतु रिक्त भूमि का शीघ्र वार्ड पार्षद के साथ वार्ड का निरीक्षण कर स्थल चिन्हाँकन कर प्रस्ताव देकर जनहित में जनसुविधा हेतु कार्यवाही करने जोन 5 अधिकारियों को निर्देशित किया।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक में नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय,पार्षद ममता सोनू तिवारी, दुर्गा यादराम साहू, कृष्णा सोनकर बब्बी सहित जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिँह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा सहित जोन 5 के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts