छत्तीसगढ़रायपुर

दीक्षा नगर जलागार का निरीक्षण, विधायक मूणत ने बारिश से पहले काम पूरा करने के दिए निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर पश्चिम विधायक प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 1 अंतर्गत ठक्करबापा वार्ड में दीक्षा नगर गुढियारी में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय जलागार के कार्य स्थल पर निर्माण कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित किया। रायपुर पश्चिम विधायक ने महापौर सहित प्रगति का निरीक्षण कर स्थल पर कार्य समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। रायपुर पश्चिम विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने दीक्षा नगर गुढियारी के निर्माणाधीन उच्च स्तरीय जलागार योजना में निर्माण कार्य को स्थल पर तत्काल गतिमान कर तेज गति से करते हुए बारिश के पूर्व हर हाल में योजना के तहत प्लिंथ लेवल तक निर्माण कार्य सुव्यवस्थित तरीके से करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया ताकि बारिश में उच्च स्तरीय जलागार का कार्य ना रूके एवं कार्य स्थल पर जलभराव से कार्य बाधित ना होने पाये। रायपुर पश्चिम विधायक ने अधिकारियों को जलउपलब्धता की महत्वपूर्ण जलागार योजना के कार्य को पूरी गंभीरता के साथ गुणवत्ता युक्त तरीके से सतत मॉनिटरिंग कर जनहित में करवाने निर्देशित किया ताकि वार्डो में नागरिको को नदी का मीठा जल शीघ्र योजना अंतर्गत उपलब्ध कराया जा सके एवं क्षेत्र की जलसंकट की समस्या का स्थायी निदान शीघ्र हो सके। रायपुर पश्चिम विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत एवं महापौर मीनल चौबे के निरीक्षण के दौरान दीक्षा नगर गुढियारी जलागार निर्माण क्षेत्र में नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, ठक्करबापा वार्ड पार्षद परमिला बल्ला राम साहू मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts