Home अहमदाबाद लोकतंत्र को खत्म कर सामाजिक असमानता बढ़ा रही है मोदी सरकार :...

लोकतंत्र को खत्म कर सामाजिक असमानता बढ़ा रही है मोदी सरकार : खरगे

53
0

अहमदाबाद (विश्व परिवार)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देश में तानाशाही चल रही है तथा कुछ उद्योगपतियों को देश की संपत्ति सौंपी जा रही है जिससे अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ रही है।
श्री खरगे ने यहां कांग्रेस अधिवेशन के आखिरी दिन बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों से आये प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आम लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है, विपक्षियों को सताया जा रहा है, दलितों के प्रवेश से मंदिरों को गंगाजल छिड़क कर पवित्र किया जा रहा है और आम लोगों को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है, उसे माफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का कहना है कि समाज में सबसे बड़ी दिक्कत शिक्षा व्यवस्था की है। इसे बदलने की सख्त जरूरत है ताकि गरीब और दलित का बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे और उसे उच्च शिक्षा प्राप्त करने का हक मिले। आदिवासियों को देश का मूल निवासी बताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग इन्हें वनवासी कह रहे हैं और नया शब्द देकर उन्हें किनारे करने का प्रयास कर रहे हैं। दलितों के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएं हो रही है, लेकिन उन पर किसी का ध्यान नहीं है। मीडिया इस पर ध्यान नहीं देता है क्योंकि यदि इस तरह की घटना दिखाएंगे तो मालिकों को जेल की सजा हो सकती है।
श्री खरगे ने कहा कि कांग्रेस को ऊर्जावान लोगों की जरूरत है और उन्हीं के बल पर कांग्रेस को आगे बढ़ाया जा सकता है।
कांग्रेस में सबको सक्रिय होकर पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस में जो लोग जिम्मेदारी नहीं निभा सकते, उन्हें रिटायर होना चाहिए और जो योगदान नहीं करते उन्हें आराम करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार को दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी तथा पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया और कहा कि वह इन वर्गों की जनगणना नहीं करना चाहते, सरकारी दफ्तरों में इन वर्गों के लिए नौकरियां है लेकिन उनके लिए आरक्षित पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को पूंजीपत्तियों को बेचा जा रहा है और गरीबों के लिए नौकरी के रास्ते बंद करने की सोची समझी रणनीति चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here