Home धर्म जैन दर्शन के बीसवें तीर्थंकर मुनिसुव्रतनाथ का मोक्षकल्याणक महोत्सव श्रद्धा भक्ति पूर्वक...

जैन दर्शन के बीसवें तीर्थंकर मुनिसुव्रतनाथ का मोक्षकल्याणक महोत्सव श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया

30
0
  • मुनिश्री विलोकसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य में प्रथम महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू समर्पित हुआ

झांसी (विश्व परिवार)। वीरभूमि झांसी महानगर के बड़ागांव गेट बाहर सूंजे खां खिड़की मार्ग स्थित चावला कॉलोनी में स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ समवसरण जिनालय में जैन दर्शन के बीसवें तीर्थंकर मुनिसुव्रतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महापर्व के अवसर पर मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य व विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारी नवीन भैया जी के मंत्रोच्चार निर्देशन एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वावधान में नवप्रतिष्ठित जिनबिम्बों का श्रद्धभक्ति पूर्वक प्रथम महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज ने कहा कि उत्साहपूर्वक धार्मिक आयोजन को सम्पन्न करना सामाजिक एकता और अखण्डता का प्रतीक हैं। इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने मुख्य पात्रों, विशेष पात्रों का सम्मान करते हुए सहयोग प्रदान करने वाले बंधुओं माताओं-बहनों एवं युवाशक्ति का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजय सिंघई, मुख्य संयोजक दिनेश जैन डीके, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन LIC, सह कोषाध्यक्ष कमलेश जैन (रोहित गारमेंट्स), पंचायत बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैन जैनको, पंचायत ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, मुख्य सलाहकार रमेश चंद्र जैन अछरौनी, प्रदीप जैन चैनू, आनन्द ड्योढिया, परम संरक्षक इंजी. हुकुमचंद जैन, उपाध्यक्ष वरुण जैन, आलोक जैन विश्वपरिवार, ऑडिटर प्रभात जैन, संयोजकगण विनोद जैन ठेकेदार, मनोज सिंघई, विकास जैन चिरगांव, संजीव जैन “मिनी” चिरगांव, मुकेश जैन पारस हौजरी, संतोष जैन, गौरव जैन नीम, सचिन सर्राफ, यश सिंघई, रमेश जैन बिजली, जिनेन्द्र जैन राजहंस, मुकेश जैन वीडियो, जिनेन्द्र जैन शामयाना, राहुल जैन टेंट, प्रमोद जैन वैरायटी, अतुल जैन सर, सुयोग भंडारी, दीपांक जैन, अनूप जैन सनी, शुभम जैरी, आग्रह जैन, रवि जैन, अमित जैन छोटू श्रीमति उषा ड्योढिया, सुधा सर्राफ , प्रभा जैन, पूनम जैन, प्रियंका जैन, कल्पना जैन, पिंकी जैन, रजनी जैन, मेघा जैन, रंजना जैन, मनीषा सिंघई, श्वेता जैन, संजना जैन, आकृति जैन, सारिका सिंघई आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार गौरव जैन नीम एवं यश सिंघई ने व्यक्त किया।
श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के नवनियुक्त महामंत्री वरुण जैन ने बताया कि 7 मार्च से 14 मार्च 2025 तक अष्टानिका पर्व के अवसर पर पूज्य मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन होगा। सौधर्म इंद्र के रूप में श्रीमति अंशुल – जितिन जैन अछरौनी एवं मैना सुंदरी – श्रीपाल के रूप में श्रीमति मेघा – मुकेश जैन (पारस हौजरी) का चयन हुआ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here