Home हरियाणा ‘एक जुलाई से खटाखट खातों में आएंगे पैसे’, कुरुक्षेत्र की रैली में...

‘एक जुलाई से खटाखट खातों में आएंगे पैसे’, कुरुक्षेत्र की रैली में PM मोदी का कांग्रेस पर तंज

36
0

कुरुक्षेत्र(विश्व परिवार)। हरियाणा में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा पहुंचे। पीएम मोदी ने कुरूक्षेत्र  के थीम पार्क में रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पीएम हिमाचल के हालात, आर्टिकल-370, फसलों पर एमएसपी इत्यादि मुद्दों पर भी बोले।
इससे पहले सीएम नायब सैनी ने भी मंच से लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपना संबोधन बड़े ही अनोखे अंदाज से शुरू किया। प्रधानमंत्री हरियाणवी में बोले नौजवानों को मेरी राम-राम, आज गीता की धरती पर आकै मन्ने घणी खुशी हो रही है। कुरुक्षेत्र आना और भारतीय संस्कृति के दर्शन करना मन को भर देता है।
PM मोदी के फैसले से हरियाणा के लाखों परिवारों को मिलेगा लाभ, बोले- ‘अब सारी चिंताएं आपका ये बेटा करेगा’
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने तय किया है 70 वर्ष की आयु से बड़े बुजुर्ग को पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज मिलेगा। गरीब हो या अमीर सभी को पांच लाख रुपये तक बीमारी का खर्चा हम भरेंगे। अब उसके इलाज के लिए उसके बच्चों को फिक्र करने की जरूरत नहीं है। यह फिक्र आपका ये बेटा करेगा। देश के बुजुर्गों को दी गई गारंटी मोदी ने पूरी कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here