Home छत्तीसगढ़ पहली बार नौतपा में बस्तर पहुंचा मानसून ,छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री,...

पहली बार नौतपा में बस्तर पहुंचा मानसून ,छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, भारी बारिश का अलर्ट

41
0

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़‌वासियों के लिए खुशखबरी है. पहली बार नौतपा में मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून बस्तर पहुंच चुका है. कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा. इस बार 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 13 दिन पहले बस्तर पहुंच गया. बता दें कि 2024 में 8 जून को बस्तर में मानसून पहुंचा था।
मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. रायपुर में बादल छाए हुए हैं. गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3एष्ट पेण्ड्रा रोड और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 एष्ट पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटे में सुहेला, बस्तर से लेकर देवभोग तक बारिश हुई है. सुहेला में 6, देवभोग, बकावंड, भैरमगढ़ व माकड़ी में 4-4 सेमी, बस्तर, धनोरा, जगदलपुर, नानगुर, भोपालपट्टनम में 3-3 सेमी पानी गिरा है. इसी तरह दरभा, रतनपुर, कुमरदा, नारायणपुर, भाटापारा में 2-2, तोकापाल, कोहकामेटा, भानुप्रतापुर, अमलीपदर, लवन, अर्जुदा, प्रेमनगर, फरसगांव, तमनार में एक-एक सेमी बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी विदर्भ के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज बुधवार को प्रदेश के एक-दी जगह पर मेघ गर्जन के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की भी संभावना है। अधिकांश हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही राजधानी रायपुर में आज सुबह से धूप निकली हुई है। शाम के समय मौसम में बदलाव की संभावना है। यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की गतिविधि बढ़ने से बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा है।
14 राज्यों में मानसूनी बारिश
नई दिल्ली एजेंसी। देश में मानसून की एंट्री का आज पांचवां दिन है। 14 राज्यों में मानसून की बारिश जारी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों में 111 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह मई में होने वाली सामान्य बारिश से करीब 6 गुना ज्यादा है। सामान्य तौर पर मई में 430 से 450 तक बरसात होती है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तेज बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। ओडिशा में मानसून आज एंट्री कर सकता है। सरकार ने जिलों प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है।
मध्यप्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। आज भी भोपाल, इंदौर उज्जैन समेत 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50 यद्वश्चद्ध तक हो सकती है।
बिहार के 12 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ। आज सात जिलों में हीटवेव जबकि 15 जिलों में दोपहर बाद आंधी बारिश का यलो अलर्ट है।
देश में इस मानसून सीजन औसत 106 बारिश की संभावना इस बार मानसून सीजन (जून से सितंबर) में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 106 तक बारिश हो सकती है। पिछले महीने इसे 105 बताया गया था। जून महीने में भी बारिश सामान्य से ज्यादा होगी।
कुष्ठ ने 27 मई को बताया था, देश में जून के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जो 108 हो सकती है। यानी इस दौरान 87 से ज्यादा बारिश का अनुमान है। इसे लॉन्ग पीरियड एवरेज यानी कहा जाता है।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आस-पास के इलाकों में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here