रायपुर (विश्व परिवार) छत्तीसगढ अधिकारी – कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायपुर जिला की बैठक की अध्यक्षता एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज नायक द्वारा की गई , जिसमें सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए।
1 :– पेंशनरों को 3%डी आर का एरियर्स वर्ष 2017 देने एवं धारा 49 (6) पत्र के निरस्तीकरण एवं पेंशनर्स के लिए कैशलेस सुविधा लागू करने ।
2 :- लंबित 3% महगाई राहत ( डीआर) तत्काल घोषित कर एरियर सहित भुगतान किया जाए ।
3 :– धारा 49 (6 ) के अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ शासन के मुख्य सचिव के माध्यम सें महंगाई राहत संबंधी अर्धशासकीय पत्र को तत्काल निरस्त किया जाए ।
4 :- पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाए।
श्रीराजेन्द्र उमाठे उपाध्यक्ष ने कहाँ कि एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 12/4/26 रविवार को जांजगीर चापा में किया जायेगा , यदि शासन ने हमारी मांगो के संबंध सकारात्मक निर्णय नही लिया गया तो एसोसिएशन आंदोलनात्मक कदम उठाए गी एवं न्यायालय की शरण लेने के लिए बाध्य होगी ।
प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, प्रांतीय सचिव सी एल दुबे ने अपने उदबोधन में कहां कि
“पेंशनरों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ना होगा शासन सीघ्र 3% डीआर, 2017 से एरियर, धारा 49(6) पत्र निरस्तीकरण एवं कैशलेस सुविधा लागू करें”
आज जिला शाखा रायपुर की मासिक बैठक कर्मचारी भवन रायपुर में आयोजित की गई जिसमे फूलों की होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाया इसमे राजेन्द्र वर्मा के द्वारा गीत की प्रस्तुति कर प्रेम ,एकता मानवता का संदेश दीया साथ ही श्री विश्वनाथ ध्रुव के द्वारा होली का गीत गा कर सबका मन जीत लिया सभी ने मिलकर उनका साथ दिया एवं कार्यक्रम के अंत में सब के स्वस्थ स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगल कामना की गई ।
उमेश मुदलियार प्रांतीय महामंत्री सी.एल. दुबे प्रांतीयसचिव ,श्रीविजय झा जिला संरक्षक जिला कोषाध्यक्ष बी पी कुरील , सलाहकार राकेश त्रिवेदी, यशवंत भोसले, केदार प्रसाद अग्रवाल, राजेश देवांगन, प्रदीप अग्रवाल, रमेश ठाकुर, एन के मीत्रा, विमल कुंडू, आर के बजाज, आदि पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थें , कार्यक्रम का संचालन सचिव बेनीराम गायकवाड़ द्वारा किया गया एवं प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी प्रेषित की गई।





