Home रायगढ़ तेलंगाना के ईंट भट्ठे में छत्तीसगढ़ के 150 से ज्यादा झारा मजदूरों...

तेलंगाना के ईंट भट्ठे में छत्तीसगढ़ के 150 से ज्यादा झारा मजदूरों को बनाया गया बंधक

37
0

रायगढ़ (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर आई है। जानकारी मिली है कि तेलंगाना के ईंट भट्ठे में छत्तीसगढ़ के 150 से ज्यादा झारा मजदूरों को बंधक बनाया गया है। वहीं एक मजदूर की मौत के बाद भी ईट भट्टी का मालिक मजदूरों को नहीं छोड़ रहा। मृतक के शव को एंबुलेंस से रायगढ़ लाया गया है। वहीं पीडि़त परिवार ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम नवीन झारा है। रायगढ़ जिले से 150 से ज्यादा मजदूर लंबे समय से काम की तलाश में तेलंगाना गए थे। इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं है। वहां मजदूर को बंधक बनाकर ईंट भट्ठे के मालिक काम करा रहे। उन्हें घर जाने नहीं दिया जा रहा। वहीं एक मजदूर की ईंट भट्ठे में काम करने के दौरा मौत हो गई। इसके बाद भी मजदूरों को नहीं छोड़ा गया। आज मृतक का शव एंबुलेंस से रायगढ़ लाया गया। परिजनों ने ईंट भट्ठे के मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here