Home राजनांदगांव मोदी 3.0 बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, केंद्रीय...

मोदी 3.0 बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, केंद्रीय बजट में दिए गए जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

42
0

राजनांदगांव(विश्व परिवार)। शहर के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी 3.0 बजट संवाद का आयोजन किया गया जिसमें रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस आयोजन के माध्यम से राजनंदगांव सांसद संतोष पांडे, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग जगह से जुड़े लोगों,व्यापारियों,स्थानीय नागरिकों को केंद्रीय बजट में दिए गए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बजट संवाद के दौरान बताया गया कि यह बजट हर वर्ग के लिए काफी कुछ समेटे हुए।
केंद्रीय बजट पर बजट संवाद कार्यक्रम के जरिए चर्चा करते हुए सांसद बृजमोहन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बजट टुकड़ों में बटा हुआ होता था। लेकिन अब केंद्र का बजट देश के समग्र विकास का बजट बना हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया। यह बजट देश के गरीबों और अन्नदाओं का बजट है। यह बजट देश के गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं पर केन्द्रित बाजट है। उन्होंने कहा कि पहली बार 65 हजार अनुसूचित जनजाति गांव में विकास को लेकर बजट में विचार किया गया है। इस बजट में देश की जनजाति का विकास दिखाई देता है। यह बजट पानी,बिजली, सड़क,आवास ,रोजगार कृषि का बजट है। उन्होंने कहा कि यह 2047 के विकसित भारत का बजट है। इस बजट में पहली बार मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता की गई है। इस बजट में साढे़ सात लाख तक के आये वालों को कर से छूट दिया गया है।

इस बजट में घाटे में जाने वाले एमएसएम के उद्योगों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं सोने,चांदी के टैक्स को 12.5 प्रतिशत से घटाकर 8.50 प्रतिशत किया गया है। इस बजट में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने प्रवधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बजट में कामकाजी महिलाओं के लिए किराए के घर बनाने सरकार प्रोत्साहन करेगी। वहीं युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास का प्रवधान किया गया है। मुद्रा लोन को 10 से बढा़कर 20 लाख कर दिया गया है। यह लोन बिना गारंटी के मिलेगा। वहीं पहली बार परमाणु बिजली घर की स्थापना होगी, जिससे पर्यावरण सुरक्षित होगा और ग्रीन एनर्जी मिलेगी।
1 लाख युवाओं को रोजगार देने सरकार ने एक हजार उद्योगों को चिन्हांकित किया है। उन्होंने बताया की बजट में कैंसर की तीन दवाओं को सस्ता किया गया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जलजीवन मिशन को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। अब इस योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here