Home छत्तीसगढ़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

52
0

रायपुर (विश्व परिवार)। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई दी। X में लिखा, आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों तथा आपके नेतृत्व में मध्य प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे ईश्वर से यही मंगल कामना है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। जन्मदिन पर उनका उज्जैन महाकाल मंदिर जाने का संभावित कार्यक्रम है। अपनी सादगी के लिए प्रसिद्ध डॉ. मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से छात्र राजनीति शुरू की।
वे 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव और 1984 में अध्यक्ष रहे। वे बीजेपी में कई पदों पर रहे। 41 साल के इंतजार के बाद उन्हें मंत्री पद मिला था। डॉ. यादव कई बार अपने बयानों के कारण भी चर्चा में रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here