Home छत्तीसगढ़ नगर निगम भाठागांव मैदान में शीघ्र बैडमिंटन कोर्ट विकसित करेगा

नगर निगम भाठागांव मैदान में शीघ्र बैडमिंटन कोर्ट विकसित करेगा

64
0

मार्ग के किनारे लैण्डस्केपिंग कर रामायण कालीन सभ्यता की कलाकृतियां लगायी जायेंगी
रायपुर (विश्व परिवार)| नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के माध्यम से ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान के समीप भाठागांव मैदान में बैडमिंटन कोर्ट विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। वहां पहुंचकर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने अधिकारियों को शीघ्र बैडमिंटन कोर्ट विकसित करने का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देष दिये। बैडमिंटन कोर्ट हेतु भवन का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर अग्रसर है। बैडमिंटन कोर्ट विकसित होने से खिलाड़ियों को खेल एवं उसके अभ्यास की अच्छी सुविधा शीघ्र प्राप्त हो सकेगी। इस हेतु मैदान को समतलीकरण कर पेवर लगाने का कार्य शीघ्र उसे सुन्दर तरीके से विकसित करने के निर्देष दिये गये है।
आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने भाठागांव मैदान के सामने मार्ग के किनारे चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। उक्त चिन्हित स्थल पर नगर निगम जोन 6 के माध्यम से शीघ्र लैण्ड स्केपिंग करके उसे सुन्दर स्वरूप देकर रामायण कालीन सभ्यता की कलाकृतियों को उकेरा जायेगा। इससे आमजनों को रामायण कालीन गौरवषाली सभ्यता की सहज जानकारी प्राप्त हो सकेगी। साथ ही वहां पूर्व में बार – बार होने वाले अवैध कब्जों पर भी कारगर अंकुष लगाया जा सकेगा। आयुक्त ने उक्त कार्य को प्राथमिकता से करवाने के निर्देष दिये है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here