Home नई दिल्ली केंद्र सरकार की नई पहल : ‘महिलाओं को जल्द मिले इंसाफ, तभी...

केंद्र सरकार की नई पहल : ‘महिलाओं को जल्द मिले इंसाफ, तभी आधी आबादी को मिलेगा भरोसा’, PM मोदी की सुप्रीम कोर्ट के जजों से अपील

29
0

नई दिल्ली(विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इससे महिलाओं को अपनी सुरक्षा का अधिक भरोसा मिलेगा।
मोदी ने यह भी कहा कि न्यायपालिका को संविधान का संरक्षक माना जाता है और सुप्रीम कोर्ट तथा न्यायपालिका ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
न्यायपालिका पर सभी को भरोसाः पीएम मोदी
भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की मौजूदगी में जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के लोगों ने कभी भी सुप्रीम कोर्ट या न्यायपालिका पर कोई अविश्वास नहीं दिखाया है।
आपातकाल को बताया काला दौर
आपातकाल को एक ‘काला’ दौर बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका ने मौलिक अधिकारों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर मोदी ने कहा कि न्यायपालिका ने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here