छत्तीसगढ़रायपुर

सीआईआई छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल 2026–27 के नए पदाधिकारियों का चयन

रायपुर (विश्व परिवार)। Confederation of Indian Industry (सीआईआई) छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल के वर्ष 2026–27 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। बजरंग गोयल, डायरेक्टर, Shri Bajrang Power & Ispat Ltd को सीआईआई छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल का चेयरमैन चुना गया है, जबकि आनंद सिंघानिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, Avinash Group को वाइस चेयरमैन निर्वाचित किया गया है।
बजरंग गोयल वर्ष 2007 में डायरेक्टर के रूप में कंपनी से जुड़े और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्ट्रक्चरल स्टील / रोलिंग मिल व्यवसाय से की। कंपनी द्वारा “GOEL TMT” ब्रांड के अंतर्गत टीएमटी स्टील, स्पंज आयरन, पावर (थर्मल, हाइड्रो एवं सोलर), “GOEL PIPES” ब्रांड के अंतर्गत पाइप मिल, माइनिंग तथा एथेनॉल जैसे क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। उनका विज़न है कि सभी क्षेत्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला स्टील किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाए तथा इसे एक सफल और लाभदायक व्यवसाय के रूप में विकसित किया जाए।
वहीं श्री आनंद सिंघानिया, Avinash Group के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो वर्ष 1996 से रियल एस्टेट क्षेत्र में अग्रणी कंपनी के रूप में कार्यरत है। उनके नेतृत्व में समूह ने रायपुर और बिलासपुर में अनेक शॉपिंग मॉल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और आधुनिक रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट विकसित किए हैं, जिससे यह कंपनी मध्य भारत के सबसे विश्वसनीय रियल एस्टेट ब्रांड्स में से एक बन चुकी है।
सीआईआई छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल के नए पदाधिकारियों की घोषणा आज 09 मार्च 2026 को रायपुर में आयोजित सीआईआई छत्तीसगढ़ वार्षिक बैठक के दौरान की गई।
वार्षिक बैठक के साथ ही सीआईआई छत्तीसगढ़ द्वारा “लीडरशिप एंड पार्टनरशिप: शेपिंग पॉलिसी, पावरिंग प्रोग्रेस” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें उद्योग और सरकार के बीच मजबूत नेतृत्व एवं सहयोग की भूमिका पर चर्चा की गई, ताकि राज्य में आर्थिक विकास और नीतिगत प्रगति को गति दी जा सके।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Rajeev Agrawal, चेयरमैन, Chhattisgarh State Industrial Development Corporation (सीएसआईडीसी), छत्तीसगढ़ शासन ने अपने संबोधन में राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास को गति देने में सीआईआई छत्तीसगढ़ की भूमिका की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक स्वीकृति प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए कई पहल की गई हैं, जिनमें भूमि आवंटन, लेआउट स्वीकृति और अन्य वैधानिक मंजूरियां शामिल हैं, जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाया जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य बजट में 25 नए औद्योगिक पार्कों के विकास की घोषणा की गई है तथा राज्य सरकार और सीएसआईडीसी का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में एक औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाए। साथ ही, औद्योगिक प्रोत्साहनों को रोजगार सृजन से जोड़ा जा रहा है, जिससे राज्य के युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर Shashwat Goenka, चेयरमैन, CII Eastern Region ने अपने विशेष संबोधन में कहा कि मजबूत नेतृत्व और साझेदारी उद्योग और सरकार के बीच सहयोग को मजबूत बनाने तथा सतत आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं Sanjay Jain, चेयरमैन, सीआईआई छत्तीसगढ़ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, RSV Exim Pvt Ltd ने कहा कि सरकार और उद्योग के बीच सहयोगात्मक नेतृत्व और साझेदारी के माध्यम से नए विकास के अवसरों को खोला जा सकता है तथा छत्तीसगढ़ को एक प्रगतिशील औद्योगिक राज्य के रूप में और मजबूत बनाया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts