रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में आज दो शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होंगे। औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास मरकाम का कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में और रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक का समारोह पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अटल सभागार में होगा। दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अतिविशिष्ट अतिथि होंगे।