कुण्डलपुर (विश्व परिवार)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के 14वें तीर्थंकर भगवान श्री अनंतनाथ जी का ज्ञान व मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं 18 वें तीर्थंकर भगवान श्री अरनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश,पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण कांड पाठ के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश ,निर्वाण लाडू अर्पित करने का सौभाग्य बाहुबली करप्पा पाटिल मुकांति त्रिगोडोली तालोक कितूर कर्नाटक, पं. बाबूलाल अनुज सोना देवी संजीव आर्जव डॉ. अशोक डॉ. विनोद जैन अनुज परिवार बंडाबेलई, स्व. रमेश चंद स्मृति में सुरेशचंद्र रवि राजश्री विकास जैन परिवार फिरोजाबाद ,पन्नालाल मुन्नालाल जैन बघरा परिवार जबलपुर, अनिकेत वीना रिद्धि जयकुमार जैन दिल्ली, भागचंद नीतेश निकलेश श्रुति शालिनी जैन गढ़ाकोटा, अशोक सेठी कैलाश पहाड़े हैदराबाद ,तनिष्का जितेंद्र शैलेंद्र अभिनव सुलोचना रीना मुरैना, दिलीप यश समर्पित युवराज जैन अशोकनगर, वीरेंद्र राजीव संजीव प्रवीण बड़कुल ईसागढ़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने सौभाग्य प्राप्त किया।
सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।





