Home रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बनाए गए नितिन नबीन, सीएम विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बनाए गए नितिन नबीन, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

32
0

रायपुर(विश्व परिवार)भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्ति की है, जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने मंत्री नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएं दी है |

सीएम ने अपने X हैंडल पर लिखा-

बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन जी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा छत्तीसगढ़ को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल हुई है। एक बार पुनः आपकी संगठनात्मक क्षमताओं का लाभ संगठन को अवश्य मिलेगा। आपको एक बार पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here