- दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने महापौर मीनल चौबे, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, पार्षदों सहित पचपेडी नाका सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाने कार्य हेतु किया भूमिपूजन
रायपुर। अब राजधानी शहर रायपुर में महानगरो की तर्ज पर रिंग रोड सर्विस लेन में सुन्दरता बढ़ाने पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य किये जायेंगे। आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षीत वार्ड क्रमांक 55 के पार्षद एवं जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, पार्षद विनय प्रताप सिंह ध्रुव, विनय पंकज निर्मलकर, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जैन, जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला सहित बडी संख्या में वार्डवासी गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनों, जोन 10 अधिकारियो, कर्मचारियों की उपस्थिति में पचपेडी नाका सर्विस लेन क्षेत्र पहुंचकर श्रीफल फोडकर और कुदाल चलाकर लगभग 22 लाख रू. की स्वीकृत लागत से सर्विस लेन क्षेत्र में पेवर ब्लाॅक लगाकर सुन्दरता बिखेरने कार्य का भूमिपूजन किया।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि यह बडी बात है नगर निगम रायपुर द्वारा सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाने के लिये जोन 10 क्षेत्र में पचपेडीनाका सर्विस लेन 22 लाख रू. महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में एवं वार्ड पार्षद जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी मेघानी के प्रयासो से स्वीकृत किये है। एक समय था जब नगर निगम रायपुर में पार्षद के लिए वार्ड के विकास हेतु राशि महापौर से स्वीकृत करवाना कठिन कार्य हुआ करता था। अब रायपुर में महानगरो की तर्ज पर सर्विस लेन क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सुन्दरता बिखेरी जायेगी। दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने पेवर ब्लॉक इस प्रकार डिजाईन अनुसार लगवाने के निर्देश दिये कि उसके पश्चात वहाँ ठेला, गुमटी, वाहन न रखे जा सकें एवं साथ ही सतत माॅनिटरिंग कर सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाने के बाद कोई ठेला गुमटी वाहन खडा ना होने दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन 10 जोन कमिश्नर को दिये। दक्षिण विधायक ने इस कार्य हेतु महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व सहित वार्ड पार्षद व जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी के प्रयासो को सराहा।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर में महानगरो की तर्ज पर सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाकर सुन्दरता निखारने का कार्य रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पचपेडीनाका सर्विस लेन में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी के नेतृत्व और वार्ड पार्षद एवं नगर निगम जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी के सतत प्रयासो से शीघ्र होगा। महापौर ने संबंधित अनुबंधित ठेकेदार को कार्य को तय सयय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित करने के निर्देश दिये। वार्ड पार्षद व जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी ने पचपेडी नाका सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य को प्रारंभ करने समस्त वार्डवासियों की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर महापौर मीनल चौबे, सहित नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे को हार्दिक धन्यवाद दिया।