Home रायपुर होली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़वासियों को 05 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों...

होली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़वासियों को 05 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की सुविधा 07 फेरो के लिए

30
0
  • गोंदिया से छपरा एवं पटना के लिए 03 होली स्पेशल ट्रेने एवं दुर्ग से निजामुद्दीन के लिए 01 होली स्पेशल की सुविधा
  • दुर्ग से मदार जंक्शन (अजमेर) 01होली स्पेशल की सुविधा का परिचालन

रायपुर (विश्व परिवार)। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा होली पर्व के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं ।
इन स्पेशल ट्रेनों में निम्नलिखित ट्रेन शामिल है ;-
(1) गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल – गोंदिया से 12 मार्च, 2025 को
(2) गाड़ी संख्या 08864 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल – छपरा से 13 मार्च, 2025 को
(3) गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल – गोंदिया से 11 मार्च, 2025 को
(4) गाड़ी संख्या 08896 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल – छपरा से 12 मार्च, 2025 को
(5) गाड़ी संख्या 08897 गोंदिया-पटना होली स्पेशल गोंदिया से 11 एवं 12 मार्च, 2025 को
(6) गाड़ी संख्या 08898 पटना-गोंदिया होली स्पेशल – पटना से 13 एवं 14 मार्च, 2025 को
(7) गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग -निजामुद्दीन होली स्पेशल दुर्ग से 09 एवं 12 मार्च 2025 को
(8) गाड़ी संख्या 08761 निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल निजामुद्दीन से 10 एवं 13 मार्च 2025 को
(9) गाड़ी संख्या 08765 दुर्ग-मदार जंक्शन (अजमेर) होली स्पेशल दुर्ग से 9 मार्च 2025 को
(10) गाड़ी संख्या 08766 मदार जंक्शन-दुर्ग होली स्पेशल मदार जंक्शन से 10 मार्च 2025 को
ट्रेनों की समय सारणी उनके क्रमानुसार निम्न अनुसार है:-
(7) गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग-निजामुद्दीन होली स्पेशल दिनांक 9 मार्च एवं 12 मार्च 2025 को दुर्ग से 10:45 बजे रवाना होकर रायपुर 11:20 बजे, उसलापुर 13:20 बजे, पेंड्रा रोड 14:55 बजे, अनूपपुर 15:40 बजे, शहडोल 16:20 बजे, उमरिया 17:14 बजे, कटनी मुडवारा 19:55 बजे, दमोह 21:20 बजे, सागर 22:25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन 02:10 बजे, आगरा कैंट 6:20 बजे, मथुरा जंक्शन 7:55 बजे, अगले दिन 10 एवं 13 मार्च 2025 को निजामुद्दीन 11:00 बजे पहुंचेगी।
(8) गाड़ी संख्या 08761 निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल दिनांक 10 एवं 13 मार्च 2025 को निजामुद्दीन से 12:30 बजे रवाना होकर 14:15 बजे मथुरा, 15:10 बजे आगरा कैंट, 19:25 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, 22:40 बजे सागर, 23:40 बजे दमोह, 01:40 बजे कटनी मुडवारा, 03:11 बजे उमरिया, 4:10 बजे शहडोल, 5:30 बजे अनूपपुर, 6:10 बजे पेंड्रा रोड, 10:00 बजे उसलापुर, 12:10 बजे रायपुर, 13:50 बजे दुर्ग अगले दिन दिनांक 11 एवं 14 मार्च को पहुंचेगी
(9) गाड़ी संख्या 08765 दुर्ग मदार जंक्शन (अजमेर) दिनांक 9 मार्च 2025 को दुर्ग से 9:45 बजे रवाना होकर 10:25 बजे रायपुर, 12:45 बजे उसलापुर, 14:18 बजे पेंड्रा रोड, 15:05 बजे अनूपपुर, 15:45 बजे शहडोल, 16:45 बजे उमरिया, 19:00 बजे कटनी मुड़वारा जंक्शन, 20:20 बजे दमोह, 21:25 बजे सागर, 00:05 बजे अशोक नगर, 01:00 बजे गुना, 01:35 बजे रुठियाई, 02:03 बजे छाबडा गुगौर, 02:43 बजे बांरा, 03:45 बजे सोगरिया, 6:15 बजे सवाई माधोपुर, 08.35 बजे दुर्गापुरा, 9:05 बजे जयपुर, 10:45 बजे किशनगढ़ 11:25 बजे मदार जंक्शन अजमेर अगले दिन 10 मार्च 2025 को पहुंचेगी।
(10) गाड़ी संख्या 08766 मदार जंक्शन(अजमेर) से दुर्ग होली स्पेशल दिनांक 10 मार्च 2025 को मदार जंक्शन से 14:10 बजे रवाना होकर किशनगढ़ 14:25 बजे, जयपुर 15:50 बजे, सवाई माधोपुर 18:40 बजे, 20:35 बजे सोगरिया, 21:28 बजे बांरा, 22:28 बजे छाबडा गुगौर, 23:28 बजे रुठियाई, 23:55 बजे गुना, 01:10 बजे अशोकनगर, 3:30 बजे सागर, 4:50 बजे दमोह, 6:25 बजे कटनी मुड़वारा जंक्शन, 7:41 बजे उमरिया, 8:43 बजे शहडोल, 09:20 बजे अनूपपुर, 10:03 बजे पेंड्रा रोड, 12:05 बजे उसलापुर, 14:05 बजे रायपुर, 15:50 बजे दुर्ग अगले दिन 11 मार्च 2025 को पहुंचेगी।
(1) 08863 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल – गोंदिया से 12 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और डोंगरगढ़ (शाम 6:16 बजे), राजनांदगांव (शाम 6:40 बजे), दुर्ग (रात्रि 7:20 बजे), रायपुर (रात्रि 8:05 बजे), भाटापारा (रात्रि 8:58 बजे), उसलापुर (रात्रि 10:30 बजे), पेंड्रा रोड (रात्रि 11:56 बजे), अनुपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे), सतना (सुबह 7:10 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), वाराणसी जंक्शन (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे) और बलिया (शाम 4:40 बजे) होते हुए रात्रि 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी ।
(2) 08864 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल – छपरा से 13 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे रवाना होगी और बलिया (रात्रि 11:20 बजे), गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी जंक्शन (रात्रि 2:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), अनुपपुर (दोपहर 1:35 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), उसलापुर (शाम 4:45 बजे), भाटापारा (शाम 5:59 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), राजनांदगांव (रात्रि 9:16 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे) होते हुए रात्रि 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।
(3) 08895 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल – गोंदिया से 11 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और डोंगरगढ़ (शाम 6:16 बजे), राजनांदगांव (शाम 6:40 बजे), दुर्ग (रात्रि 7:20 बजे), रायपुर (रात्रि 8:05 बजे), भाटापारा (रात्रि 8:58 बजे), उसलापुर (रात्रि 10:30 बजे), पेंड्रा रोड (रात्रि 11:56 बजे), अनुपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे), मैहर (सुबह 6:38 बजे), सतना (सुबह 7:10 बजे), मानिकपुर (सुबह 9:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), चुनार (सुबह 11:30 बजे), वाराणसी जंक्शन (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे) और बलिया (शाम 4:40 बजे) होते हुए रात्रि 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी ।
(4) 08896 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल – छपरा से 12 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे रवाना होगी और बलिया (रात्रि 11:20 बजे), गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी जंक्शन (रात्रि 2:00 बजे), चुनार (रात्रि 2:48 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), मानिकपुर (सुबह 6:38 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), मैहर (सुबह 9:18 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), अनुपपुर (दोपहर 1:35 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), उसलापुर (शाम 4:45 बजे), भाटापारा (शाम 5:59 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), राजनांदगांव (रात्रि 9:16 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे) होते हुए रात्रि 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।
(5) 08897 गोंदिया-पटना होली स्पेशल – गोंदिया से 11 एवं 12 मार्च, 2025 को सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और डोंगरगढ़ (दोपहर 12:16 बजे), राजनांदगांव (दोपहर 12:40 बजे), दुर्ग (दोपहर 1:20 बजे), रायपुर (दोपहर 2:00 बजे), भाटापारा (दोपहर 2:55 बजे), बिलासपुर (शाम 3:55 बजे), चांपा (शाम 4:55 बजे), रायगढ़ (शाम 6:35 बजे), झारसुगुड़ा (रात्रि 8:30 बजे), राउरकेला (रात्रि 10:15 बजे), हटिया (रात्रि 1:30 बजे), रांची (रात्रि 1:50 बजे), मूरी (सुबह 3:00 बजे), बोकारो (सुबह 4:00 बजे), गोमो (सुबह 4:50 बजे), कोडरमा (सुबह 6:05 बजे), गया (सुबह 7:50 बजे), जहानाबाद (सुबह 9:20 बजे) होते हुए सुबह 11:00 बजे पटना पहुंचेगी ।
(6) 08898 पटना-गोंदिया होली स्पेशल – पटना से 13 एवं 14 मार्च, 2025 को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और जहानाबाद (दोपहर 1:20 बजे), गया (दोपहर 2:20 बजे), कोडरमा (शाम 4:00 बजे), गोमो (शाम 6:00 बजे), बोकारो (शाम 7:00 बजे), मूरी (रात्रि 8:10 बजे), रांची (रात्रि 9:30 बजे), हटिया (रात्रि 9:50 बजे), राउरकेला (रात्रि 1:00 बजे), झारसुगुड़ा (सुबह 4:00 बजे), रायगढ़ (सुबह 4:52 बजे), चांपा (सुबह 6:00 बजे), बिलासपुर (सुबह 7:10 बजे), भाटापारा (सुबह 8:15 बजे), रायपुर (सुबह 10:15 बजे), दुर्ग (दोपहर 12:20 बजे), राजनांदगांव (दोपहर 12:46 बजे), डोंगरगढ़ (दोपहर 1:11 बजे) होते हुए दोपहर 2:30 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे इन ट्रेनों का लाभ उठाएँ एवं यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here