रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर राजधानी के प्रमुख चौकों में से प्रमुख भक्त माता कर्मा की प्रतिमा के रूप में तेलघानी नाका चौक के रूप में जाना जाता है।
जो साहू समाज सहित हम सब की आस्था का केंद्र है उक्त भक्त माता के स्वरूप इस चौक की आज दुर्दशा हो रही है विगत कई माह से माता की प्रतिमा का हाथ टूटा हुआ है।
स्मार्ट सिटी की स्वरूप लिए राजधानी के प्रमुख स्थल पर इस चौक की ऐसी दशा समझ से परे है पिछले सामान्य सभा जो 29 अक्टूबर 2025 को हुई थी उस में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी द्वारा उक्त चौक की हो रही अनदेखी को फोटो के माध्यम से पूरे सदन को बताया गया था और मांग की गई थी कि उक्त चौक की प्रतिमा को जल्दी से जल्द नवीन स्वरूप दिया जाए और उक्त चौक का सौंदर्य करण किया जाए किंतु आज 5 माह बीत जाने के बाद भी चौक की हालत जस के तस जैसी बनी हुई है।
ट्रिपल इंजन की सरकार में हम सब की आस्था की प्रमुख धरोहर भक्त माता कर्मा साहू समाज के साथ पूरे प्रदेश की आस्था का केंद्र है।






