छत्तीसगढ़रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – मालदा टाउन – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) के मध्य ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन कुल 03-03 ट्रिप के लिए निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएगी।
विवरण इस प्रकार है –
ट्रेन संख्या 08871 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन) समर स्पेशल *दिनांक 19.04.2026, 20.04.2026 एवं 26.04.2026* को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 00:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया 03:00/03:05, डोंगरगढ़ 05:13/05:15, राजनांदगांव 05:45/05:47, दुर्ग 06:30/06:35, रायपुर 07:50/07:55, बिलासपुर 10:15/10:25, रायगढ़ 12:40/12:42, झारसुगुड़ा 14:15/14:17, राउरकेला 15:40/15:45, चक्रधरपुर 17:55/17:57, टाटानगर जंक्शन 19:05/19:10, खड़गपुर जंक्शन 21:20/21:25, आन्दुल 23:10/23:15, डानकुनी 00:23/00:25, बर्धमान जंक्शन 01:17/01:20, बोलपुर (शांतिनिकेतन) 02:35/02:37, रांपुरहाट जंक्शन 03:25/03:30, एवं न्यू फरक्का जंक्शन 06:33/06:35 होते हुए 08:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 08872 (मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) समर स्पेशल *दिनांक 20.04.2026, 21.04.2026 एवं 27.04.2026* को मालदा टाउन से 12:55 बजे प्रस्थान कर न्यू फरक्का जंक्शन 13:27/13:29, रंपुरहाट 15:15/15:20, बोलपुर (शांतिनिकेतन) 16:08/16:10, बर्धमान जंक्शन 17:11/17:14, डानकुनी 18:30/18:32, आन्दुल 21:08/21:13, खड़गपुर 22:40/22:45,  टाटानगर जंक्शन 00:55/01:00,  चक्रधरपुर 01:58/02:00, राउरकेला 03:30/03:35, झारसुगुड़ा 05:10/05:12, रायगढ़ 06:20/06:22, बिलासपुर 09:20/09:30, रायपुर 11:05/11:10, दुर्ग 12:10/12:15, राजनांदगांव 12:36/12:38, डोंगरगढ़ 13:05/13:07 एवं गोंदिया 14:10/14:15 होते हुए 17:00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।

कोच संरचना – दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 2, सामान्य – 4, शयनयान -10, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 4 सहित कुल 20 ICF कोच से संचालित होगी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे इस विशेष ट्रेन का अधिकतम लाभ उठाएं एवं यात्रा हेतु अग्रिम आरक्षण सुनिश्चित करें।
उक्त स्पेशल ट्रेन के समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts