- छत्तीसगढ़ स्काऊट एंड गाइड का पदेन अध्यक्ष शिक्षामंत्री होता है-यादव
- निर्माण कार्य को लेकर सभी टैंडर जैम पोर्टल के माध्यम से कराये गये
- अध्यक्ष के पद का मामला कोर्ट में है, टैंडर जारी होने के पहले ठेकेदार को काम देने का ओराप लगाया भूपेश ने
रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा में प्रश्रकाल के दौरान भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा आयोजित जंबूरी में कराये गये कार्यों में नियम विरुद्ध टैंडर और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में जमकर नोंकझोंक हुई। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि छग स्काऊट एंड गाइड का प्रदेश अध्यक्ष शिक्षामंत्री होता है। इसमें कोई विवाद नहीं है। जंबूरी में सभी कार्य जैम पोर्टल से निविदा जारी कर करवाये गये है। जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं है और न ही प्रदेश के पदेन अध्यक्ष (गजेंद्र यादव) को लेकर कोई विवाद नहीं है।
विस में आज प्रश्रकाल के दौरान कांग्रेस के विधायक उमेश पटेल ने गत दिनों बालोद में राष्ट्रीय जंबूरी के कार्यक्रम में बिना टैंडर दिये ठेकेदार को काम देने को लेकर शिक्षा मंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्काऊट एंड गाइड के अध्यक्ष पर विवाद है। रायपुर के सांसद ने ही यह मामला उठाया। इसलिए कृपया स्पष्ट करे कि प्रदेश का अध्यक्ष कौन है। शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि राज्य में स्काऊट एंड गाइड के पदेन अध्यक्ष शिक्षामंत्री ही होते है। इसको लेकर कोई विवाद नहीं है। भारत के स्काऊट एंड गाइड के प्रमुख द्वारा भी इस संबंध में सार्वजनिक बयान दे दिया गया है। कांग्रेस के उमेश पटेल द्वारा एक पूरक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्काऊट एंड गाइड के संरक्षक होते है तथा शिक्षामंत्री पदेन अध्यक्ष होते हैं। कांग्रेस के सदस्यों द्वारा बार बार इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने पर कहा कि 4 दिसंबर से बालोद में जंबूरी का आयोजन किया गया था इसमें छग एवं भारत स्काऊट एंड गाइड द्वारा पृथक पृथक कार्य कराये गये। चुकि जंबूरी एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है लखनऊ के पश्चात बालोद में आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भारत स्काऊट एंड गाइड द्वारा बच्चों के ठहरने एवं अन्य कार्य के लिए टेंडर जारी कर काम शुरू किया गया तथा भारत स्काऊट गाइड के द्वारा पृथक से कार्य किया गया जिसके लिए जैप पोर्टल के माध्यम से निविदा मंगाई गई थी। इसलिए इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।
विधानसभा के सदस्यों की समिति से जांच कराने की मांग
कांग्रेस के उमेश पटेल ने पूरे प्रकरण में शिक्षामंत्री को घेरा और बिना टैंडर बुलाये ओपन किये ठेकेदार को काम दे दिया गया। जो की खुला भ्रष्टाचार है उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की जांच विस की समिति से करायी जाए। इस पर चर्चा में भाग लेते भूपेश बघेल ने कहा कि टैंडर जारी नहीं हुआ और ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया। इसका मतलब है कि पहले से यह मामला सेटिंग था। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री ने सुकमा तथा महिला बाल विकास विभाग में भी यह काम हो रहा है। बिना टैंडर के स्वीकृति के पूर्व काम दिया जा रहा है यह खतरनाक प्रवृत्ति है। भूपेश बघेल ने कहा कि छग स्काऊट गाइड का मामला कोर्ट में है। इसलिए शिक्षामंत्री कैसे कह सकते हैं कि में अध्यक्ष हूं। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह विवाद में आ गया है। सभापति धरमलाल कौशिक ने दोनों पक्षों द्वारा शोर शराबा करने पर समझाइश दी और कहा कि सदन में प्रश्र पूछे।
शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि छग के स्काऊट एंड गाइड के अध्यक्ष को लेकर कोई विवाद नहीं तथा जंबूरी में कराये गये सभी कार्य जैम पोर्टल में जारी निविदा के आधार पर किये गये हैं। उन्होंने सदस्यों को कहा कि इस संबंध में वस्तुस्थिति की सभी जानकारी उन्होंने सदन में दे दी है। कांग्रेस सदस्यों ने भ्रष्टाचार बंद बंद करो के नारे लगाए। भाजपा के सुशांत शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में बस्तर में बोरे बासी घोटाला तथा अन्य घोटाला हुआ है। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नारेबाजी हुई।
समग्र शिक्षा अभियान में खरीदी की जांच के लिए अधिकारियों की समिति गठित
भाजपा के मदन लाल कोसेबाड़ा और सुनील सोनी ने समग्र शिक्षा अभियान में अधिकारियों द्वारा लेपटॉप तथा प्रिंटर सहित अन्य सामानों की खरीदी में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया सुनील सोनी ने कहा कि खरीदी में नियमविरुद्ध प्रक्रिया अपनाई गई है जिसमें बिना कोई शर्त के खरीदी गई है। शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि दुर्ग राजनांदगांव बालोद में इस तरह की खरीदी की शिकायत मिली है। ज्वाइन डायरेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई जो कि अपनी शीघ्र जांच रिपोर्ट प्रेषित कर देगी।





