भिलाई (विश्व परिवार)। भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्मकल्याक महोत्सव के अवसर पर दिगंबर जैन सभा द्वारा जैन भवन, नेहरूनगर में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से जनसामान्य को स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक आहार परामर्श व निरोगी शरीर हेतु विशेष परामर्श दिए गए।
चिकित्सक डॉ. अंजनी जैन विगत 35 वर्षों से आयुर्वेद चिकित्सा का अभ्यास कर रही हैं। सेवा के दौरान श्री देवनन्दी धर्मार्थ औषधालय के माध्यम से अब तक 2 लाख से अधिक रोगियों का उपचार किया गया हैं। साथ ही देश के विभिन्न स्थानों में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का संचालन कर अपनी सेवा प्रदान की हैं।
शिविर में विशेष रूप से वात – पित्त – कफ, गठिया रोग, जोड़ो का दर्द, पेट संबंधी विकार, तनाव, चर्म रोग संबंधी परामर्श प्राप्त हुआ। प्रतिष्ठाचार्य पं. ऋषभ शास्त्री अनेकांत जैन, राजिम परिवार द्वारा निःशुल्क औषधि वितरण शिविर के दौरान किया गया। शिविर में नेहरूनगर की संस्कृति मंडल की महिलाओं द्वारा पंजीयन व शिविर संचालन किया गया जिसमें 52 लोगों ने परामर्श व औषधि लाभ प्राप्त किया।





