छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर में धान खरीदी प्रकरण: व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर त्वरित समाधान की लगाई गुहार

बलरामपुर (विश्व परिवार)। जिले के व्यापारियों ने धान खरीदी प्रकरण को लेकर जिला प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। इस संबंध में व्यापारी सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
व्यापारियों के अनुसार जिले में 18 गाडिय़ों सहित कुल 18 ट्रॉली धान पकड़ी गई थी, जिसकी जांच प्रक्रिया माननीय कलेक्टर के स्तर पर जारी है। व्यापारियों का कहना है कि जांच लंबित होने के कारण न केवल संबंधित व्यापार प्रभावित हुआ है, बल्कि अन्य वैध रूप से व्यापार करने वाले कारोबारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के चलते व्यापारियों की बैंक किश्तें बकाया हो गई हैं और भुगतान व्यवस्था प्रभावित हुई है। व्यापारियों का आरोप है कि पूरे संभाग में पकड़ी गई अन्य गाडिय़ों को छोड़ दिया गया है, लेकिन बलरामपुर जिले में अब तक वाहनों की रिहाई नहीं हो सकी है। इससे स्थानीय व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
व्यापारियों ने जिला प्रशासन से न्यायपूर्ण एवं त्वरित निराकरण की मांग करते हुए कहा कि शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि व्यापार सामान्य रूप से संचालित हो सके और व्यापारियों को राहत मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts