Home आरंग पीपला ने पीपल लगाकर दिया विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं, हरियाली का...

पीपला ने पीपल लगाकर दिया विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं, हरियाली का दिया संदेश

37
0

आरंग (विश्व परिवार)। बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने कलई रोड स्थित मैदान में पीपल लगाकर हरियाली का संदेश दिया। साथ ही यहां पहले से लगाए सैकड़ों पौधों की सिंचाई व संरक्षण कर अनेक आम का पौधे भी रोपित किए। ज्ञात हो कि यह संस्था नगर में तीन चार वर्षों से पौधरोपण व संरक्षण में अहम् भूमिका निभा रहे हैं। बरसात लगते ही नगर में जगह-जगह पौधरोपण करना प्रारंभ कर ,वर्ष भर लगाए हुए पौधों की देखभाल करते हैं।पीपला की इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है। वहीं फाउंडेशन के सदस्यों ने पीपल लगाकर लोगो को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दिए हैं। साथ ही बरसात में अधिक से अधिक पौधे रोपित करने तथा उसे संरक्षित करने अपील किए हैं। पौधारोपण में फाऊंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल, लाखोटी, सचिव अभिमन्यु साहू, संयुक्त सचिव संजय मेश्राम, सक्रिय सदस्य संतोष साहू,सूरज सोनकर,प्रतीक टोंड्रे,रमेश देवांगन, भागवत जलक्षत्री, दुर्गेश निर्मलकर,अशोक साहू ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here