रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार उमाठे सचिव बेनीराम गायकवाड ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 18 फरवरी बुधवार को दोपहर 1ः00 बजे कर्मचारी भवन गौरवपथ जय जवान पेट्रोल पंप के सामने जी.ई. रोड रायपुर में आयोजित की गई है बैठक में सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी पश्चिम बंगाल शासन एव अन्य विरूद्ध कनफेडरेशन ऑफ स्टेट गावर्नमेंट एम्पलाइज, पश्चिम बंगाल एवं अन्य के याचिका पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ता एवं लंबित एरियर्स का भुगतान करने संबंधी आदेश पर विचार-विमर्श एवं उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ में याचिका दायर करने पर निर्णय, राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के धारा 49 (6) अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के सरकारों की सहमति से पेंशनरों को महंगाई भत्ता एवं (एरियर्स भुगतान नहीं करने के) नियम विरूद्ध परंपरा को समाप्त करने के लिए मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स संगठनों के संयुक्त आंदोलन पर निर्णय, छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के निमयावली में संशोधन हेतु कार्यकारिणी में चर्चा एवं संशोधन हेतु आमसभा आयोजित करने पर विचार किया जायेगा। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष पीआर यादव महामंत्री उमेश मुदलियार ने सभी जिला शाखा पदाधिकारियों, संभाग पदाधिकारियों प्रांतीय पदाधिकारियों से प्रांतीय बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।




