Home रायपुर छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से प्रदेशवासियों को मिली राहत,स्वतंत्रता दिवस...

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से प्रदेशवासियों को मिली राहत,स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में 10 लाख तिरंगा फहराएंगे भाजपा

32
0

रायपुर(विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से लोगों को राहत मिली। राजधानी समेत कई जिलों में आज मौसम खुला है। चक्रीय चक्रवात और द्रोणिका के कारण मौसम में बदलाव है। आज सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में रायपुर में 15 मिमी वर्षा दर्ज हुई। बस्तर और रायपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं। बस्तर में आफत की बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में 10 लाख तिरंगा फहराएगी BJP : स्वतंत्रता दिवस पर BJP प्रदेश में 10 लाख तिरंगा फहराएगी। तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश भर के बूथों में 10 लाख तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी बूथों में तिरंगा लगाने के लिए प्रकोष्ठों को जिम्मेदारी दी गई। 11 अगस्त से तिरंगा बाइक रैली, 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया जाएगा।
पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर का विवादित बयान : पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर का विवादित बयान सामने आया है। दरअसल राजस्व विभाग की टीम कनकी में शासकीय भूमि से कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी। कब्जाधारी ननकीराम कंवर का समर्थक है। मामले में अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाने के बाद ननकीराम कलेक्टर पर बरस गए। उन्होंने कहा कि, कलेक्टर अभी आ जाए, तो अभी जूते से मारूंगा। धमकी का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
हाथी के हमले में चार लोगों की मौत : हाथी के हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। बाप, बेटा, चाचा समेत पड़ोसी युवक हाथी के हमले का शिकार हो गए। वन विभाग मौके पर पहुंचा और आगे की कार्रवाई में जुट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here