छत्तीसगढ़रायगढ़

सगाई से लौट रही पिकअप खाई में पलटी, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

रायगढ़ (विश्व परिवार)। जिले के कापू-धरमजयगढ़ मार्ग पर विजयघाट के पास हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में सगाई कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन खाई में पलटने से वाहन सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार छाल क्षेत्र के ग्राम बंगुरसूता निवासी ग्रामीण कंवर समाज के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गोसाईपोढ़ी गांव गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय बुधवार रात करीब 8 बजे कापू-धरमजयगढ़ मार्ग पर विजयघाट के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सीधे खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही काला राम राठिया (60) और छतर सिंह राठिया (60) की मौत हो गई, जबकि हिजबन राठिया और निरज सिंह राठिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में घायल 20 से अधिक लोगों में से आठ को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र कुमार राठिया और सुरेन्द्र राठिया को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts