रायपुर

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय का वार्षिक वार्षिक उत्सव एवं प्रार्थना शेड लोकार्पण कार्य संपन्न

माना कैंप (विश्व परिवार)। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया , आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण के यशस्वी विधायक श्री मोतीलाल साहू जी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय यादव नगर पंचायत अध्यक्ष माना कैंप द्वारा की गई। शिक्षा एवं खेल में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल एवं शील्ड से माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। माननीय विधायक महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को इस सफल आयोजन हेतु बधाई दी एवं विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं हेतु हमेशा अग्रसर रहने की बात कही। श्री संजय यादव नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपना उद्बोधन में माननीय विधायक महोदय द्वारा विद्यालय में अनुशंसित कार्यों की जानकारी दी जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय में शौचालय निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण, किचन शेड निर्माण होना बताया। वर्षों से विद्यालय के मांग पर माननीय विधायक महोदय मोतीलाल साहू जी के अनुशंसा से निर्मित प्रार्थना शेड निर्माण का लोकार्पण किया गया। उक्त आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष निषाद जी के.एबू उपाध्यक्ष नगर पंचायत माना कैंप पार्षद श्रीमती लोकमति ठाकुर, शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं पार्षद नंदू बर्मन,रविंद्र सिंह ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष उर्मिला चौहान पार्षद अंजना चौधरी पार्षद काजल मंडल पार्षद लीना शाह पार्षद प्रेम मंडल पार्षद राखी मंडल पार्षद नरेश पिल्ले महामंत्री सौरभ आहूजा चित्ररेखा साहू अंजू बर्मन अंजना गायन अनु राय हरिराम साहू तरुण राय विजय दास संदीप कर्मकार मीनल मित्र संजय शाह साधु हालदार सौरभ चक्रवर्ती रितेश माझी उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts