रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ी और हिंदी के वरिष्ठ कवि Chetan Bharti के 80वें जन्मदिन के अवसर पर प्रतिष्ठित संस्था वक्ता मंच द्वारा अभिनंदन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर समाज भवन में आयोजित हुआ, जिसमें साहित्यिक जगत के लोगों की बड़ी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Dr दीनदयाल साहू रहे, जबकि अध्यक्षता जानी-मानी कवयित्री सीमा पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश टिकरिहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश पराते ने किया, जबकि संयोजन शुभम साहू द्वारा किया गया।
काव्य गोष्ठी में कई कवियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। S N Joshi की पंक्तियां—
“अश्क भूखे बच्चों के जब देखे न गए,
मां आबरू के बदले ले आई रोटियां”—
ने श्रोताओं को भावुक कर दिया।
वहीं सीमा पांडेय, यशवंत यदु, राजाराम रसिक, वीरेंदर धृतलहरे, बलजीत कौर और मोहम्मद हुसैन सहित कुल 36 कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम के अंत में चेतन भारती का भव्य अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने अपनी साहित्यिक यात्रा के विभिन्न पड़ावों को याद करते हुए कहा कि उनका लेखन निरंतर जारी रहेगा। उपस्थित साहित्यकारों ने उनके दीर्घायु और शतायु होने की कामना की।
कार्यक्रम का समापन संयोजक शुभम साहू द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।





